बुलंदशहर: अहमदगढ़ क्षेत्र में भाकियू किसान शक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ SSP से की कार्रवाई की मांग
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन किसान शक्ति के कार्यकर्ता एकत्रित होकर पीड़ितों के साथ SSP ऑफिस पहुंचे और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पंडित गजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि नौकरी लगवाने के नाम पर भोले भाले युवाओं से ठगी हो रही है। जिसकी शिकायत संबंधित पुलिस से की लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।