देवबंद: देवबंद दारुल उलूम में शिव मंदिर होने का दावा, हिन्दू रक्षा दल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच और खुदाई की मांग की
सहारनपुर में गुरुवार को हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने देवबंद स्थित दारुल उलूम देवबंद परिसर में कथित प्राचीन शिव मंदिर होने का दावा करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि परिसर के नीचे लगभग 14 फीट गहराई में दबे होने का दावा किए जा रहे शिव मंदिर की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच कराई जाए।