कानपुर: नौबस्ता के हंसपुरम में घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर काटी गर्दन, गौ रक्षक दल ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
नौबस्ता के हंसपुरम में शुक्रवार शनिवार रात 3.33बजेअज्ञात ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से घर के बाहर बंधे गोवंश को पार्क में लाकर उसकी गर्दन काट दी। सुबह 7 बजे इलाकाई लोगों की नजर पड़ी तो रक्तरंजित गोवंश देखा, कुछ ही देर में इलाके में लोगों की भीड़ जुड़ गई। बजरंग दल और गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कोअल्टीमेटम दियाहै