शाहबाद: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी, बारात पहुंचते ही दूल्हा और बरातियों की पिटाई, चार बाराती लापता होने का दावा
सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत का अंजाम मंगलवार रात उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब मध्यप्रदेश से आई बारात पर लड़की पक्ष के लोगों ने अचानक हमला बोल दिया। बुधवार को कुर्बान 11:00 बजे अस्पताल में घायल बाराती ने जानकारी दी। मामला शाहाबाद कस्बे का है, जहां छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी युवक देवेंद्र सिंह की शाहाबाद में भुड़िया मोहल्ला में बारात आई।