भोगनीपुर: नयापुरवा के निकट यमुना नदी में डूबे युवक और किशोरी के शव 24 घंटे बाद बरामद हुए
मूसानगर थाना के नयापुरवा के निकट रविवार सुबह सुनील की पुत्री जाह्नवी 10 व अनिल की पुत्री ज्योति यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबने लगी थी। गांव का ही सिद्धगोपाल ने नदी में कूदकर ज्योति को बाहर निकाला। वहीं जाह्नवी को बचाने में सिद्धगोपाल भी डूब गया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मुक्तेश्वरी मंदिर के निकट सिद्धगोपाल व हालिया घाट के निकट जाह्न्वी का शव मिला है।