मुगलसराय: डोमरी गंगा घाट पर मिले शिवलिंग के प्रति बढ़ी आस्था, महिलाओं ने किया विशेष श्रृंगार पूजन
मुगलसराय डोमरी गंगा घाट पर गंगा से प्राप्त शिवलिंग के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर 01 बजे को अमावस्या के अवसर पर सूजाबाद वार्ड की 21 महिलाएं फल, मिठाई, मेवा व शृंगार सामग्री लेकर गाजे-बाजे के साथ पहुंचीं और पूजन-अर्चन किया। 5 जून को मछुआरों के जाल में मिला यह शिवलिंग घाट पर स्थापित है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।