रींगस में सनातनी एकता का समागम, जय श्री राम के नारों से गूंजा आयोजन स्थल रींगस शहर में प्राचीन मठ महादेव परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में सनातनी लोग शामिल हुए। आयोजन स्थल जय श्री राम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। सम्मेलन से पूर्व नगर के विभिन