मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र से 5 सेकंड में बुलेट चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत, लोहिया नगर पुलिस ने 15 घंटे में पकड़ा
Meerut, Meerut | Apr 14, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र से एक शातिर चोर ने महज 5 सेकंड में बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मेरठ पुलिस हरकत में आई जिसके बाद लोहिया नगर पुलिस ने चोर को महज 15 घंटे में अरेस्ट कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है