लोहरदगा: पहलगाम हत्याकांड के विरोध में लोहरदगा में आजसू का कैंडल मार्च, पावरगंज चौक पर दी गई श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम 7 बजे लोहरदगा में कैंडल मार्च निकाला। लोहरदगा साइडिंग से पावरगंज चौक तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च पावरगंज चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर जाकर समाप्त हुआ।