घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा में युवक ने घर में घुसकर मां-बेटे पर किया हमला, पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल
पाथाखेड़ा में बुधवार शाम 6 बजे घर में घुसकर मां-बेटे से एक युवक ने मारपीट की। घायल मां बेटे का पाथाखेड़ा पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया।पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा में घर में घुसकर एक युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर सपना और उसके बेटे आदित्य के साथ मारपीट की। घायल मां बेटे का पाथाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।