उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड के खालसी गांव स्थित मां दिन्याली देवी मंदिर में 23 जुलाई से भव्य एवं दिव्य श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालु भक्ति, सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठा सकेंगे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यदि आप भी आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करना चाहते हैं, तो 23 जुलाई से मां दिन्याली देवी मंदिर, खालसी गांव अवश्य पहुंचें।