बहराइच: बहराइच जिले में सरदार पटेल सेवा समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में किया प्रदर्शन
बहराइच जिले में बुधवार को सरदार पटेल सेवा समिति के सदस्यों ने दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में लोगों ने नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की निंदा की। वही कार्यवाही की मांग भी की।