महाराष्ट्र के जलगांव जिले में जनवरी से जून 2026 के बीच 431 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के विश्लेषण के अनुसार, इनमें 29 पुरुषों ने कथित तौर पर विवाह के लिए रिश्ता न मिलने या शादी तय न हो पाने से जुड़े मानसिक तनाव के बीच आत्महत्या की। इस रिपोर्ट ने युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबाव को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
डिस्क्लेमर: पुलिस का यह विश्लेषण दर्ज मामलों के आधार पर है। किसी भी आत्महत्या के पीछे एक से अधिक कारण हो सकते हैं, इसलिए इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जाना चाहिए।
#breakingnews #breaking #newsupdate #latestnews #livenews