हमीरपुर: सुमेरपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को आयोजित होगी
क्षेत्र पंचायत की बैठक आगामी 15 अप्रैल बुधवार को सुबह 11 बजे से ब्लाक प्रमुख जयनरायन यादव की अध्यक्षता में होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, बिजली, आपूर्ति विभाग के साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी द्वारा जारी किए गए एजेंडे में दी गई है।