गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड दर्पण के आधार पर विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि हर माह की 25 तारीख तक अपनी प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें।