कोंडागांव: गर्म पानी से झुलसे 4 साल के मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से किया गया रेफर, ग्राम अरंडी में हुआ था हादसा
कोंडागांव जिले के धनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम अरंडी में शनिवार की शाम एक गंभीर घटना में 4 साल का मासूम बुरी तरह जख्मी हो गया था। मासूम तनिष मानिकपुरी, मां के द्वारा नहाने के लिए किचन में पानी गर्म किया गया था उसी गर्म पानी से बुरी तरह झुलस गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक इस घटना में मासूम बच्चे के शरीर का 70% हिस्सा जख्मी हो गया था।