राजसमंद: राजसमंद में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन
राजसमंद में भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने सोमवार को सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कुंवारिया क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से जुड़ी समस्याओं को लेकर दिया गया। किसानों ने मोचियों के चबूतरे के पास अंडरपास निर्माण और नाले के पानी की उचित निकासी की मांग की।