नबीनगर: माली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: औसान से तीन NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार
नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने बीते रात्रि विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन एनबीडब्ल्यू (NBW) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वंशी चंद्रवंशी (पिता- फेकू सिंह चंद्रवंशी), संतोष चंद्रवंशी (पिता- वंशी चंद्रवंशी) एवं मनीष कुमार (पिता- राजेंद्र चंद्रवंशी) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम औसान के निवासी बताए जा रहे हैं।