अम्बाला: कुरुक्षेत्र में भ्रूण लिंग जांच करते 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, एक आरोपी अंबाला का निवासी
Ambala, Ambala | Oct 16, 2025 कुरुक्षेत्र में जिला हेल्थ डिपार्टमेंट ने गर्भ में भ्रूण लिंग जांच के मामले में एक घर से 2 महिलाओं सहित चार लोगों को पकड़ा है। इसमें आदेश अस्पताल मोहड़ी के ऑपरेशन थिएटर का इंचार्ज भी शामिल है, जबकि दलाल महिला गौड़ अस्पताल में काम करती थी।