गारू: 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पुलिस पिकेट मारोमारा में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू
Garu, Latehar | Jul 22, 2026 यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया है ।आयोजित प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट राजेश सिंह के द्वारा किया गया । प्रशिक्षण आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगा। जिस दौरान स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से कई गांव की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।