बड़ौद: बड़ौद में दीपावली के पड़वा पर लोधा समाज की महिलाओं ने गोवर्धन पूजा की
बड़ौद के लोधापुरा क्षेत्र में दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर लोधा समाज की महिलाओं ने गोबर से भगवान गोवर्धन की आकृति बनाकर परंपरागत लोकगीतों के साथ पूजा-अर्चना किया। यह परंपरा हर साल इसी दिन निभाई जाती है।