शाहजहांपुर: सरायकाइयां में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में RC मिशन थाने में दोनों ओर से दर्ज हुई रिपोर्ट
शाहजहांपुर जिले के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में स्थित मोहल्ला सरायकाइयां में बीते दिवस हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की ओर से रामचंद्र मिशन थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मारपीट में घायल लोगों का मेडिकल कराया गया है साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।