शाहजहांपुर: प्रभारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की बैठक हुई सम्पन्न
शाहजहांपुर पहुंचे प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के कार्यों के संबंध में जानकारी हासिल की।प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।