शाहजहांपुर: ददरौल के BJP विधायक अरविंद सिंह ने विकास भवन में जिले के प्रभारी मंत्री को क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर सौंपा पत्र
शाहजहांपुर जिले की 136 ददरौल विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक अरविंद सिंह ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रभारी मंत्री को पत्र सौंपा। दिए गए पत्र में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने बिजली विभाग छुट्टा आवारा पशु और वृक्षारोपण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों की उदासीनता की शिकायत की।