कौंच: सामी गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे और नाली निर्माण का मामला, ग्रामीणों ने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की
Konch, Jalaun | May 28, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम सामी में कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और नाली निर्माण को लेकर विवाद बढ़ गया है, ग्रामीणों ने बुधवार रात 8 बजे एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है, उनका आरोप है कि वक्फ बोर्ड की कब्रिस्तान भूमि पर ग्राम प्रधान आनंद पचौरी सहित कुछ लोग कब्जा कर नाली बनवा रहे हैं।