घाघरा: बियार गांव में गणेश मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Ghaghra, Gumla | Apr 17, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बियार गांव में हुए गणेश मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों महाराज मुंडा और फगुआ मुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया है। घटना के संबंध में एसआई मनीष कुमार ने बताया कि बीते बुधवार को बियार गांव में स्थित करंजगड़ा से गणेश मुंडा का शव बरामद किया गया था।