जगदलपुर: बस्तर जिला किसान कांग्रेस ने ग्रामीण किसानों की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप व नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया की अगुवाई में ग्रामीण एवं किसान हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर कलेक्टर बस्तर के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है।