टिहरी: नागदेव पथल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने स्वाड़ी गांव में कूड़ा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया
राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड के बाल वैज्ञानिकों ने स्वाड़ी गांव में जैविक और अजैविक कूड़े के सही निस्तारण को लेकर पूरे गांव में जागरूकता फैलाई। उन्होंने प्लास्टिक के पुनर्चक्रण और कूड़ा अलग रखने की सलाह दी, साथ ही खुद कूड़ा साफ कर स्वच्छता का उदाहरण पेश किया।