जगदलपुर: जिले के कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के अधिकारी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, तहसीलदार रुपेश मरकाम ने दी जानकारी
17 सूत्री मांगों को लेकर जिले में कनिष्ठ सेवा संघ के अधिकारीयों ने स्थानीय दुर्गा मंडप में प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिले के तहसीलदार- नायब तहसीलदारों ने प्रशासनिक उपेक्षा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि, लंबे समय से कार्यालयों में मूलभूत संसाधनों की भारी कमी है।