जगदलपुर: दलपत सागर से धरमपुरा जाने वाले मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 युवक हुए घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र में आज रविवार की रात 10:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में बाइक में सवार तीन युवक घायल हो गए है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दलपत सागर के किनारे से धरमपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते में यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि एक बाइक में सवार तीन युवक उक्त रास्ते से गुजर रहे थे।