जगदलपुर: लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली गई भगवान भूतेश्वर की भव्य पालकी, विधायक किरण देव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
जगदलपुर में तीसरे सावन सोमवार के सुबह 11:30.बजे नगर के प्रवीर वार्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से बाबा भूतेश्वर की भव्य पालकी निकाली गई। बाबा की इस पालकी यात्रा में शहर के लोग शामिल हुए। पालकी को पूरे शहर में भ्रमण करवाया गया। इस भव्य पालकी में जगदलपुर विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए और बाबा की पालकी का दर्शन किया।