नैनीताल: ग्राम सभा कैड़ागांव पहुंचकर विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक घर में हुए अग्निकांड के नुकसान का लिया जायजा
ग्राम-सभा कैड़ागांव पहुंचकर विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक घर में हुए अग्निकांड के नुकसान का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपको बता दे मंगलवार करीब 8 बजे विधायक राम सिंह कैड़ा यहां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विगत दिन पान सिंह पुजारी के घर में हुए अग्निकांड के नुकसान का जायजा लिया।