नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार ने आतंक मचाना शुरू किया, जिससे क्षेत्रवासियों में बनी दशहत
नगर के तल्लीताल क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार ने आंतक मचाना शुरु कर दिया है जिससे लोगों में दशहत का माहौल बना हुआ है।BJP महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष व समाजसेवी कविता गंगोला के मुताबिक उनके घर के समीप इंद्रा कॉटेज मे बीते सोमवार की रात को गुलदार विचरण करते देखा गया।गुलदार के विचरण की फोटो CCTV कैमरे में कैद हो गयी।इस से पूर्व भी क्षेत्र मे गुलदार दिखा था।