जलालाबाद: उप जिला अधिकारी जलालाबाद ने अपने कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं, अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद के उप जिला अधिकारी उत्सव आनंद ने आज अपने कार्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए लोगों की एक-एक कर समस्याएं सुनी।उसके बाद संबंधित लेखपाल व अधिकारियों को फोन पर एवं सामने बुलाकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि यह लोग दोबाराअपनी समस्या लेकर ऑफिस में नहीं आना चाहिए ताकि इनका काम कर दिया जाए.