रफीगंज: नए बिलिंग सिस्टम माइग्रेशन के कारण 20 मई शाम 7 बजे से 22 मई सुबह 8 बजे तक ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से रहेंगी बंद
बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य किया जा रहा है। बुधवार दोपहर 2 बजे रफीगंज बिजली विभाग के एस डी ओ अशोक राज ने इस बात की जानकारी दी।