आंवला: आंवला भमोरा मार्ग पर बाइक की टक्कर, मासूम की मौत मां घायल, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
आंवला भमोरा रोड पर गुरुवार देरशाम पांच बजे इफको मेन गेट के पास एक बुलेट बाइक और टैम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन माह के मासूम अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां अंजू घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।मासूम के परिजन पुलिस से बाइक चालक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।