तरारी: तरारी प्रखंड में 1 जून को दिव्यांगता प्रमाण पत्र (UDID) शिविर लगेगा, जिला प्रशासन ने अधिक संख्या में आने की की अपील
Tarari, Bhojpur | May 23, 2026 भोजपुर जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (UDID) प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 जून 2026 को तरारी प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजन अपने प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक लोगों को शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है।