सहारनपुर: सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत शिव विहार श्मशान घाट में चला स्वच्छता अभियान, होगा कायाकल्प
नगर विधायक राजीव गुंबर एवं महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने किया करीब एक घंटे श्रमदान, मूलभूत सुविधाओं के विकास का दिया भरोसा भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गतआज शिव विहार श्मशान घाट में विशेष स्वच्छता अभियान सोमवार सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया।