भीलवाड़ा: भीषण गर्मी में श्वानों को जिला कलेक्टर परिसर में मिली राहत, छाया में ले रहे शरण
भीलवाड़ा। शहर सहित जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां आमजन गर्म हवाओं से परेशान हैं, वहीं बेजुबान पशु भी राहत की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। इसी बीच जिला कलेक्टर परिसर में कुछ श्वान (कुत्ते) छाया और ठंडे फर्श का सहारा लेते हुए आराम करते दिखाई दिए। परिसर के गलियारों में तीन से चार श्वान शांति से लेटे हुए नजर आए, जो गर्मी से बचने के लिए यहां थे