ओबरा: डाला में चोरी की बड़ी वारदात, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए गए
Obra, Sonbhadra | Jun 26, 2026 सोनभद्र के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि बाड़ी निवासी मनोज चौबे पुत्र जगदीश चौबे के घर के पीछे लगे दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। घर में रखे लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।