रफीगंज: सेविकाओं की बैठक में महिला पर्यवेक्षिका के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया
रफीगंज कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका भारती कुमारी के खिलाफ पूर्व में दिए गए आवेदन पर अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर सेविकाओं ने नाराजगी जताई। सेक्टर-01 की एक सेविका द्वारा महिला पर्यवेक्षिका के पति के संबंध में वरीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।