कालपी: कदौरा में युवक पर तीन युवकों ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Apr 6, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में जीआईसी गेट के पास एक युवक पर तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, महमूद नगर निवासी ऋषभ शर्मा पर लाठी-डंडों और हाथ-पैरों से मारपीट की गई, वही घायल ऋषभ का इलाज सीएचसी कदौरा में कराया गया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पड़ौरा निवासी जीतू कुशवाहा, शंशाक द्विवेदी और कमल पर मुकदमा दर्ज कर सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जानकारी दी है।