नरवल: सीएम योगी ने शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि दी, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार
हाथीपुर में सीएम योगी ने गुरुवार 11 बजे शुभम को श्रद्धांजलि दी और घरवालों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। शुभम की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा- आतंकियों ने मेरे सामने ही मेरे पति को गोली मारी। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी का थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जैसे ही घर से ड्योढ़ी घाट के लिए शव यात्रा निकली। पत्नी चीख पड़ीं।