नरवल: हाथीपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
महाराजपुर के हाथीपुर में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने परिवार को सांत्वना दी।सोमवार शाम 5:00 बजे उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकियों के संरक्षण में पाकिस्तान खंड-खंड बट जाएग।अब आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा क्योंकि देश में मोदी सरकार है।