बांसवाड़ा: सूचना सहायक अभ्यर्थियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष के माध्यम से टीएड़ी मंत्री बाबूलाल खराड़ी को सौंपा ज्ञापन
सूचना सहायक भर्ती 2023 के पीड़ित अभ्यर्थीयों ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे बांसवाड़ा पहुंचने पर टीएड़ी मंत्री बाबूलाल खराड़ी से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा है। मंत्री को अवगत कराया गया कि यह भाजपा सरकार के कार्यकाल की पहली भर्ती है। लेकिन न्यायिक बाधा के कारण अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसलिए एएजी की नियुक्ति केस की जल्द सुनवाई तथा सप्लीमेंट्री में जोड़ा जाए।