बांसवाड़ा: जनजाति मंत्री खराड़ी बांसवाड़ा पहुंचे, भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया स्वागत
जनजाति विकास विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी गुरुवार को बांसवाड़ा में राजस्थान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे भाग लेने दोपहर 12 :30 पर जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी,गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा, हकरू भाई मईड़ा, जिला प्रमुख रेशम मालवीया, एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़, दीपसिंह वसुनिया आदि मौजूद रहे।