बांसवाड़ा: शहर के पुलिस लाइन में पुलिस ने बलवा करने वालों पर पाया नियंत्रण, IG कानून व्यवस्था के जवानों ने किया अभ्यास का प्रदर्शन
राज्य के महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था अनिल कुमार टांक दो दिवसीय बांसवाड़ा दौरे पर गुरुवार सुबह 11 बजे बांसवाड़ा आए। वे दो दिन तक जिलेभर में दौरा करेंगे और थानों का भी निरीक्षण करेंगे। महानिरीक्षक पुलिस टांक गुरुवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन के विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण किया।