बांसवाड़ा: तेजपुर गांव में दो बच्चों की मां ने दिमागी हालत खराब होने पर पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, शव मोर्चरी में रखवाया
सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में गुरुवार दोपहर 1 बजे दो बच्चों की मां की दिमागी हालत खराब होने से घर के बाहर पेड़ पर फांसी लगाई परिजन उसे फंदे से उतार कर उपचार के लिए गुरुवार दोपहर 3:45 बजे एमजी अस्पताल में लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अनीता पत्नी संतोष निवासी चीब खेर डाबरा के शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवा दिया।