खकनार: खकनार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 10 गौवंश और मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी फरार
बुरहानपुर जिले में खकनार पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी को नाकाम करते हुए 10 गौवंश और एक मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जब्त गौवंश की कीमत 2 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत 50,000 रुपये आंकी गई है।