सदर: सारनाथ में नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत, बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Jun 11, 2026 सारनाथ क्षेत्र में बुधवार को एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। छात्रा का शव एक निजी अपार्टमेंट स्थित बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर लहूलुहान अवस्था में मिला। उसके निजी अंगों से रक्तस्राव हो रहा था और कपड़े खून से भीगे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।